Artificial Intelligence (AI)| Approaches to AI
नमस्ते दोस्तो, आपके अपने ब्लाॅग हिंदी में हेल्प में आपका स्वागत है, यह Artificial Intelligence (AI) टाॅपिक का
पहला प्वाइंट Approaches to AI है, इसके अंतर्गत हम नि.लि. टाॅपिक का बहुत ही गहनता से अध्ययन करेंगे।
PART-1 भाग 01
Approaches to AI: Turing Test and Rational Agent Approaches; State Space Representation
of Problems, Heuristic Search Techniques, Game Playing, Min-Max Search, Alpha Beta
Cutoff Procedures.
Approaches to AI-
AI को समझने के लिए चार मुख्य Approaches हैं —
1. Thinking Humanly (मानव की तरह सोचना)
इस Approach में Machine को इस प्रकार बनाया जाता है कि वह मनुष्य की तरह सोच सके।
उदाहरण:
जैसे कोई विद्यार्थी किसी गणित के प्रश्न को सोचकर हल करता है, उसी प्रकार Computer भी सोचकर उत्तर निकाले।
मुख्य बिंदु:
Human Brain की कार्यप्रणाली की नकल करता है, Cognitive Science पर आधारित है।
Focus → "Machine कैसे सोचे?"
2. Acting Humanly (मानव की तरह व्यवहार करना)
इस Approach में Machine को इस प्रकार बनाया जाता है कि उसका व्यवहार मनुष्य जैसा दिखाई दे।
इसे Turing Test Approach भी कहते हैं।
उदाहरण:
Chatbot से बात करते समय यदि व्यक्ति यह पहचान न सके कि सामने Machine है, तो Machine Intelligent मानी
जाएगी।
मुख्य बिंदु:
Turing Test पर आधारित।
Human Behaviour की नकल करता है।
Focus → "Machine कैसे व्यवहार करे?"
3. Thinking Rationally (तार्किक रूप से सोचना)
इस Approach में Machine को Logic और Reasoning के आधार पर सही निष्कर्ष निकालना सिखाया जाता है।
इसे Laws of Thought Approach भी कहते हैं।
उदाहरण:
सभी मनुष्य नश्वर हैं। राम मनुष्य है। अतः राम नश्वर है।
मुख्य बिंदु:
Logic का उपयोग करता है। सही निष्कर्ष (Correct Conclusion) निकालता है। Focus → "Machine सही
तरीके से कैसे सोचे?"
4. Acting Rationally (Rational Agent Approach)
इस Approach में Machine को हर स्थिति में सबसे अच्छा (Best) Action लेने के लिए बनाया जाता है।
उदाहरण:
Self-Driving Car सामने बाधा देखकर तुरंत Brake लगा दे।
मुख्य बिंदु:
Rational Agent पर आधारित।
Best Decision लेता है।
Modern AI इसी Approach पर आधारित है।
Focus → "Machine सबसे अच्छा कार्य कैसे करे?"
Post a Comment